बीएनएमयू में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

बीएनएमयू में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

मधेपुरा. बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के परीक्षा विभाग ने बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 (सत्र 2025-27) व बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2026 (सत्र 2024-26) के परीक्षा प्रपत्र भरने व शुल्क जमा करने की तिथि जारी कर दी है. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो अरूण कुमार झा ने अधिसूचना जारी की है. जारी अधिसूचना के अनुसार महाविद्यालय कार्यालय में बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 12 से 16 मई 2026 तक भरे जायेंगे. वहीं विलंब शुल्क 200 रुपये प्रति छात्र के साथ परीक्षा प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय कार्यालय में परीक्षा प्रपत्र व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 तय की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >