अपराधियों ने 15 हजार रुपये छीना, विरोध करने पर की मारपीट

अपराधियों ने 15 हजार रुपये छीना, विरोध करने पर की मारपीट

बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजगंज पंचायत के सगरदीना नहर के समीप रविवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से हथियार के बल पर 15 हजार रुपये छीन लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट की. पीड़ित की पहचान पूर्णिया जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवरा भंगहा वार्ड संख्या चार निवासी रामविलास ऋषिदेव के पुत्र रामकृष्ण ऋषिदेव के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को बिहारीगंज के स्टेशन रोड स्थित मवेशी हटिया में बकरी बेचकर करीब 15 हजार रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान सगरदीना नहर से आगे कोरियारही के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक ओवरटेक कर रोक लिया. अपराधियों ने बाइक की चाबी छीन ली एवं फिर रुपये मांगने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की. अपराधियों ने जेब में रखे 15 हजार रुपये छिन लिया. घटना की सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >