क्रिकेट टूर्नामेंट: मुरहो टोला की टीम विजयी

फोटो – उद्घाटन 02कैप्शन – उद्घाटन करते सदस्य. प्रतिनिधि, मुरलीगंज क्रिकेट के प्रति जुनून अब सुदूर गांव-देहात में भी देखने को मिल रहा है. कुछ इस तरह प्रखंड के जयसमपुर टपड़ा में सोमवार को महावीर क्रिकेट क्लब द्वारा सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल […]

फोटो – उद्घाटन 02कैप्शन – उद्घाटन करते सदस्य. प्रतिनिधि, मुरलीगंज क्रिकेट के प्रति जुनून अब सुदूर गांव-देहात में भी देखने को मिल रहा है. कुछ इस तरह प्रखंड के जयसमपुर टपड़ा में सोमवार को महावीर क्रिकेट क्लब द्वारा सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल उर्फ बौआ ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल जगत में अब शहर की अपेक्षा गांव के युवाओं में भी उत्सुकता देखी जा रही है. खेल में हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं. जो आज हारे हैं कल उनकी ही जीत होगी. हार से हमें निराश नहीं होना चाहिए. वे जीत के लिए पुन: प्रयास करें. उद्घाटन मैच मुरहो टोला बनाम साहेबगंज इटहरी के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरहो की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15़ 3 ओवर में मात्र 121 रन बनाये. जवाब में उतरी इटहरी की टीम ने लड़खड़ाते हुए 12़ 2 ओवर में मात्र 78 रन पर ही सिमट गयी. मैच निर्णायक के रूप में राजेश कुमार एवं रूपेश कुमार और उद्घोषक की भूमिका सुशील कुमार निभा रहे थे. मौके पर शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार, राजीव यादव, बबलू यादव, पंसस दिलीप राय, गणेश मुखिया, रमेश कुमार, राजीव कुमार, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >