फोटो – बिजली मौत 4कैप्शन – विलाप करते परिजन. प्रतिनिधि, घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के बनचोलहा गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी झमेली शर्मा (40) की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. वह रविवार को गांव में ही चिमनी भट्ठा पर मजदूरी कर जब घर लौटा, तो गांव में बिजली नहीं देख कर घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर सहरसा- मधेपुरा पथ के निकट ट्रांसफारमर के फेज को चेंज करने चले गये. ट्रांसफारमर का हैंडल गिरा कर फेज जोड़ने लगा. लेकिन हैंडल पूर्ण रूप से गिरा नहीं था. इस दौरान बिजली आ गयी और करंट लगने उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. झमेली अपने घर का अकेला कमाने वाला सहारा था. वह अपने पीछे 75 वर्षीय अंधी मां, पत्नी सुगिया देवी, पांच पुत्री एवं दो पुत्र छोड़ गये. इधर इसके परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं इस घटना की सूचना पाकर मुखिया अशोक यादव के द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना से 15 सौ रुपये, एक क्विंटल चावल एवं 50 किलो गेहूं मुहैया कराया गया. परिजनों को पूर्व जिप अध्यक्ष राम कुमार यादव ने ढ़ाढंस बंधाया.
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
फोटो – बिजली मौत 4कैप्शन – विलाप करते परिजन. प्रतिनिधि, घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के बनचोलहा गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी झमेली शर्मा (40) की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. वह रविवार को गांव में ही चिमनी भट्ठा पर मजदूरी कर जब घर लौटा, तो गांव में बिजली […]
