कार से 165 लीटर वि��ेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कार से 165 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मुरलीगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक कार से 165 लीटर विदेशी बरामद किया. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक फरार हो गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार सूचना मिली कि एनएच-107 बाइपास होकर एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए एसआइ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीरगंज के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक कार (बीआर वन एचएफ 2710) पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगा. पीछा करने पर कार जोरगामा स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पंचर हो गयी. कार सवार तस्कर खेत की ओर भागने लगे. पुलिस ने एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गया. गिरफ्तार तस्कर बिट्टू कुमार, वार्ड संख्या एक नौलखिया, मधेपुरा का निवासी है.पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >