सिंहेश्वर के रामपट्टी में हुई चोरी कांड में मामला दर्ज

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी गांव के वार्ड आठ में हुई चोरी कांड में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस बाबत पीड़ित आनंद कुमार सिंह ने थाने मेंआवेदन देते हुये बताया था कि दोनों भाई दिल्ली में काम करता है और उनकी मां गांव के ही घर में रहा करती थी, लेकिन इसी […]

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी गांव के वार्ड आठ में हुई चोरी कांड में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस बाबत पीड़ित आनंद कुमार सिंह ने थाने मेंआवेदन देते हुये बताया था कि दोनों भाई दिल्ली में काम करता है और उनकी मां गांव के ही घर में रहा करती थी, लेकिन इसी बीच मां की तबियत खराब रहने के कारण उन्हें अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया था. जाने से पूर्व अपने घर में सभी तालों को लगा दिया था.

लेकिन छह दिसंबर को लोगों ने जानकारी दी गयी कि घर में चोरी हो गयी है. जब वह दिल्ली से आये तो सभी घर का कुंडी काटकर और एक घर का ताला तोड़कर चोर ने लगभग एक लाख 38 हजार रुपये की चोरी हो गयी. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >