मधेपुरा : चढ़ते तापमान व गर्मी के चलते डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. इसको रोकने व लोगों की जागरूक करने के लिए सोमवार को दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया.
इस दौरान लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें दवाइयां देकर उपाय भी बताये गये. डायरिया के चपेट में आने से हो रही शिशु की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. दस्त नियंत्रण पखवारा पांच जुलाई तक चलेगा. आयोजन के दौरान लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही डायरिया से बचाव के उपाय भी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बताये गये.
इस अभियान के दौरान डायरिया पीड़ित रोगियों का उपचार ओआरएस और जिंक दवाइयों का वितरण किया जा गया. डॉ एके वर्मा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पांच वर्ष से छोटे बच्चों को अभिभावकों की रोकथाम की जानकारी देते हुये कि बच्चे को हमेशा ओआरएस के घोल देते रहे और बच्चों को साफ सुथरा रखें. उन्होंने ओआरएस के पैकेट उनके प्रयोग की भी जानकारी मरीजों को दिये. मौके पर सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार, डीआईओ डॉ एके वर्मा, सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ सुमन झा, संजीव कुमार, ललित कुमार, मो नौशाद आदि मौजूद थे.
