मधेपुरा : विषाक्त भोजन से 350 से अधिक लोग बीमार

कुमारखंड (मधेपुरा) : कुमारखंड प्रखंड स्थित श्रीनगर थाने की इसरायण बेला पंचायत में विषाक्त भोजन से बच्चों समेत 350 से अधिक लोग बीमार हो गये. पीड़ितों का इलाज मुरलीगंज में चल रहा है. वहीं, तीन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. श्रीनगर थाने की इसरायण बेला पंचायत के वार्ड आठ मधुवनी टोला […]

कुमारखंड (मधेपुरा) : कुमारखंड प्रखंड स्थित श्रीनगर थाने की इसरायण बेला पंचायत में विषाक्त भोजन से बच्चों समेत 350 से अधिक लोग बीमार हो गये. पीड़ितों का इलाज मुरलीगंज में चल रहा है. वहीं, तीन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
श्रीनगर थाने की इसरायण बेला पंचायत के वार्ड आठ मधुवनी टोला निवासी ओपी मंडल के यहां श्राद्ध के दौरान भोज का आयोजन किया गया था. इसमें गांव समेत आसपास के भी लोग आमंत्रित थे. आमंत्रित लोगों में से आधे से अधिक लोगों ने भोज खाने के बाद उल्टी करना शुरू कर दिया. सबसे पहले बच्चों ने उल्टी करना शुरू किया. इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >