बाढ़ से निबटने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई

वीरपुर : कोशी आयुक्त असनगबा चुवा आओ ने कौशिकी भवन में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सुपौल, सहरसा व मधेपुरा के अधिकारियों एवं कोशी के अभियंताओं के साथ सोमवार को एक समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन किसी एक विभाग की जिम्मेवारी नहीं है. इसमें सभी विभाग को अपना महत्त्वपूर्ण सहयोग देना है. […]

वीरपुर : कोशी आयुक्त असनगबा चुवा आओ ने कौशिकी भवन में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सुपौल, सहरसा व मधेपुरा के अधिकारियों एवं कोशी के अभियंताओं के साथ सोमवार को एक समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन किसी एक विभाग की जिम्मेवारी नहीं है. इसमें सभी विभाग को अपना महत्त्वपूर्ण सहयोग देना है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी इसको गंभीरता से ले और अपनी जिम्मेदारी निभायें.

बाढ़ अवधि में सभी कर्मी व अधिकारियों की छुट्टी होगी रद्द : पशुपालन विभाग की ओर से द्वारा दवा एवं चारा की उपलब्ध रहने की जानकारी दी गयी. मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने जानकारी दिया कि 72 किलोमीटर का तटबंध का प्रभाग सुपौल जिले में पड़ता है. सभी महवपूर्ण जगहों पर 10 हजार बैग भर कर तैयार रखा गया है.
ताकि जरूरत पर कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने बताया कि 78.30 किलोमीटर पर कार्य चल रहा है. सभी महत्वपूर्ण जगह पर पानी का दबाव कम करने के लिये परकोपाइन लगाये गये हैं. जगह-जगह झोपड़ी बनाये गये हैं. जेई एवं एसडीओ को मुस्तैद किया गया है. होमगार्ड के जवान तैनात किये गए हैं.
बाढ़ अवधि में 15 जून से 15 अक्टूबर तक छुट्टी कैंसिल कर दी गयी है. जिन्हें अत्यावश्यक होगा उसे मुख्यालय की अनुमति मिलने पर ही छुट्टी मिलेगी. एक मोबाइल एंबुलेंस भी रखा गया है. जिसमें जेनरेटर एवं मजदूर ट्रैक्टर के साथ उपलब्ध रहेंगे, जो जरूरत पर कहीं भी दिन-रात उपलब्ध रहेंगे.
आयुक्त ने अभियंता को डिस्चार्ज पर निगरानी रखने, कार्य को गंभीरता से लेने, किसी भी परेशानी में प्रशासनिक सहयोग लेने, चेनल बदलने के संबंध में जानकारी लेने, सेटेलाइट से हर प्रकार की जानकारी लेने, हर विभाग से कॉर्डिनेशन बनाये रखने, किसी परेशानी की स्थिति में सूचित करने की बात कही. इस मौके पर डीएम महेंद्र कुमार, वीरपुर एसडीएम सुभाष कुमार, कार्यालक अभियंता विजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, वीरपुर डीएसपी रामानंद कौशल, बसंतपुर बीडीओ देवनानद कुमार सिंह, सीओ विद्यानंद सिंह सहित सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा के पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >