एनएसएस का शिविर: पांचवें दिन हुई स्वास्थ्य जांच, मरीजों को रोग से बचाव की दी जानकारी

मधेपुरा : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जजहट सबेला में गुरुवार को शिविर के पांचवें दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विश्व नशा उन्मूलन एवं कल्याण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गंगा राम दास ने की. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनरल फिजिशियन डाॅ अजय […]

मधेपुरा : पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जजहट सबेला में गुरुवार को शिविर के पांचवें दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विश्व नशा उन्मूलन एवं कल्याण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गंगा राम दास ने की.

वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनरल फिजिशियन डाॅ अजय कुमार स्वास्थ्य शिविर में मौजूद थे. शिविर में महिला व पुरुष रोगी को डॉक्टरों ने जांच की. रोगियों में अंगद कुमार, रामवती देवी, शनिचरी देवी, रोहन कुमार, शांति देवी, मंजुला देवी, आरती कुमारी, श्रीलाल ऋषिदेव, उपेंद्र ऋषिदेव, नीतीश कुमार, सविता देवी, कमलू ऋषिदेव, सरिता कुमारी शामिल है. कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ अभय कुमार के द्वारा चलाए जा रहे शिविर के पांचवें दिन स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने अनेक तरह के बीमारियों के कारण तथा उनके बचाव के विषय पर चर्चा की.
शिविर में किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये : कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्व नशा उन्मूलन एवं कल्याण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गंगा राम दास ने एनएसएस स्वयंसेवकों से कहा कि वे शिविर में बताये गये बातों को जीवन में आत्मसात करें. पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में शिरकत करें. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सीखी बातें आजीवन काम आती है. उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर में किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ अभय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विशेष शिविर के माध्यम से सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक विकास संभव होगा.
मौके पर एनएसएस स्वयं सेवक आरती कुमारी, रणस्वी कुमारी, हेमा कुमारी, काजल कुमारी, मो मेराज आलम, शांतनु यदुवंशी, चंदन कुमार पासवान, अंकेश कुमार, छात्र नेता विश्वजीत पीयूष, रानू कुमारी, वैष्णवी कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, प्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, कोमल गुप्ता, विमलेश कुमार, सुदिश कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन आरपीएम कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ अनिल कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >