वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई स्वच्छता व पीएमएवाइ की समीक्षा

लखीसराय : जिले में संचालित लोहिया स्वच्छता योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन, ससमय जियो टैग एवं विभागीय राशि भुगतान एवं ओडीएफ कार्यक्रमों के मामलों को लेकर सूबे के ग्रामीण विकास विभाग एवं लोहिया स्वच्छता प्रबंधन के आलाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपविकास आयुक्त विनय कुमार मंडल सहित सभी प्रखंड […]

लखीसराय : जिले में संचालित लोहिया स्वच्छता योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफल क्रियान्वयन, ससमय जियो टैग एवं विभागीय राशि भुगतान एवं ओडीएफ कार्यक्रमों के मामलों को लेकर सूबे के ग्रामीण विकास विभाग एवं लोहिया स्वच्छता प्रबंधन के आलाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपविकास आयुक्त विनय कुमार मंडल सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों के साथ अद्यतन प्रगति कार्यों की समीक्षा की.

मौके पर राज्य के आलाधिकारियों ने जिले में लंबित पडी इन कार्य योजनाओं में गंभीरतापूर्वक तेजी लाने एवं लाभार्थियों के शौचालयों की स्थलीय भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए. विडियोकाॅफेंसिंग के दौरान समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में डीडीसी सहित संबंधित तमाम पदाधिकारी भी मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >