दो हजार व पांच सौ के नकली नोट से किसान, व्यापारी, मजदूर परेशान

मुरलीगंज : बाजार में पांच सौ व दो हजार के जाली नोट से दुकानदार, किसान व मजदूर परेशान हैं. इस तरह की रोजमर्रा में प्रतिदिन घटनाएं घट रह है. व्यवसायी नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि जाली नोट इस तरह का आ रहा है कि असली और नकली में कोई फर्क नहीं पता […]

मुरलीगंज : बाजार में पांच सौ व दो हजार के जाली नोट से दुकानदार, किसान व मजदूर परेशान हैं. इस तरह की रोजमर्रा में प्रतिदिन घटनाएं घट रह है. व्यवसायी नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि जाली नोट इस तरह का आ रहा है कि असली और नकली में कोई फर्क नहीं पता चलता. एक किराना व्यवसाई ने बताया कि कि बैंक में राशि जमा करने गये तो नोट के बंडल से पांच सौ के दो जाली नोट निकला. वो सभी नोट दुकान पर ही ग्राहक से लिये गये थे.

व्यवसायियों ने बताया कि विवाह के मौके पर लोग हजारों लाखों की खरीदारी कर जाते है. दुकानदारी करते समय असली है या नकली का परीक्षण करना उस वक्त संभव नहीं हो पाता है. इसके कारण यह घाटा उठाना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों जाली नोटों को खपाने का काम जोर-शोर से चल रहा है.
इन सभी से पुलिस प्रशासन बिल्कुल बेखबर और जालसाज अपने मंसूबे के बखूबी अंजाम दे रहे हैं. गौरतलब है कि गत वर्ष पुलिस ने 53 हजार 650 रुपये के जाली नोट के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया था. इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अबतक कोई सूचना नहीं है न ही किसी के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >