शराब कारोबारी को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

आलमनगर : पुलिस ने बुधवार को एक शराब कारोबारी को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी ने कई शराब सप्लायर के नाम का भी खुलासा किया है. इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण दुबे ने बताया कि बहुत दिनों से पुलिस शराब बेचने वालों पर नजर रखी जा रही थी. इसके […]

आलमनगर : पुलिस ने बुधवार को एक शराब कारोबारी को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी ने कई शराब सप्लायर के नाम का भी खुलासा किया है. इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण दुबे ने बताया कि बहुत दिनों से पुलिस शराब बेचने वालों पर नजर रखी जा रही थी. इसके कारण बुधवार को सफलता मिली. हालांकि शराब बेचने वाले कुछ कारोबारी भागने में कामयाब हो गये. जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि आलमनगर बाजार में विवाह के दौरान शराब कारोबारी शराब बेचने के लिए एकत्रित हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस आलमनगर बाजार के एक गली में कैलाश सिंह के घर के आगे से पुलिस को देखते ही उपस्थित सभी व्यक्ति भागने लगा. जिसमें भाग रहे दो व्यक्ति के हाथ में शराब का झोला था. थोड़ी दूरी पर भागने के बाद झोला छोड़कर दोनों भाग गया. उसके बाद पीछे से जा रहे एक व्यक्ति उस शराब भरी झोला को छिपाने लगा.

इसी दौरान उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान पकड़े गये व्यक्ति ने बताया कि वह आलमनगर दक्षिणी पंचायत के सिंटू कुमार पिता कैलाश सिंह व भागने वाले व्यक्ति का नाम भी उसने बताया है. पुलिस ने जब झोला की जांच की तो झोला में 15 बोतल शराब था. पूछताछ के दौरान सिंटू कुमार ने कई शराब कारोबारी का नाम भी बताया है. मौके पर एसआइ हरेराम सिंह, एएसआइ गौरी शंकर सिंह आदि शामिल थे.

शराब के साथ एक गिरफ्तार :
गम्हरिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने बुधवार को गम्हरिया वार्ड नंबर सात निवासी मंगल राम को दो शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मंगल ने पुलिस को बताया कि वह सुपौल के किसी व्यक्ति से शराब लाकर बेचता था. मौके पर उपेंद्र सिंह, राजीव रंजन, भुनेश्वर प्रसाद, तेजनारायण मंडल आदि मौजूद थे.
कुष्ठ रोगियों के बकाये राशि का जल्द होगा भुगतान: डीएम
30 साल से था आम रास्ता, बंद करने पर कैद हुए सैकड़ों लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >