सरकारी जमीन से जल्द हटवाये अतिक्रमण - डीएम

सरकारी जमीन से जल्द हटवाये अतिक्रमण - डीएम

चौसा . जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने शनिवार को चौसा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान रसलपुर धुरिया के कलासन व पावर ग्रिड चौसा के पास स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन और संभावित अतिक्रमण के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने अधिकारियों को ऐसे मामलों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीएम पंकज घोष, डीसीएलआर सौरभ कुमार भारती, बिजली एसडीओ, बीडीओ सरीना आजाद, थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान और बिजली जेई राजीव रंजन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >