नशा के खिलाफ लोगों ने किया जागरूक

नशा के खिलाफ लोगों ने किया जागरूक

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर ही अवैध नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है. वार्डवासियों ने बताया कि नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में अब लोगों ने खुद आगे आकर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. अभियान के दौरान वार्ड के सचिन कुमार ने कहा कि नशा युवाओं के लिए एक अभिशाप बन चुका है. यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जागरूक बनें और प्रशासन का सहयोग करें. अभियान के दौरान लोगों ने एक स्वर में नारा लगाया नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जिससे पूरे इलाके में जागरूकता का संदेश फैलाया. मौके पर प्रकाश कुमार, महादेव मुखिया, विक्रम मुखिया, दशरथ मुखिया, लक्ष्मण मुखिया, सुरेश, नरेश, महेश मुखिया, गुलेन मुखिया, सिंहेश्वर मुखिया, छटकू मुखिया, बमबम मुखिया, चंदन मुखिया, करण कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >