कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार अलग-अलग केंद्र पर शनिवार को 14 से 15 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाया गया. इस दौरान सीएचसी के अलावा रानीपट्टी, रहटा व भतनी एपीएचसी केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया. जहां पर एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगाया. मौके पर विभाग के डीआईओ डॉ विपीन कुमार गुप्ता, डॉ आशुतोष कर्ण, डीपीएम प्रिंस, बीएचएम कुमार धनंजय, डीईओ मुजाहिद आलम ने अलग अलग केंद्रों का निरीक्षण किया. मौके पर डीआईओ डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को इस वैक्सीन के संबंध में किसी भी तरह के अफवाहों से बचना है और अपने लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए कैंप पर जरूर जाना चाहिए. डीपीएम प्रिंस ने कहा कि लोगों को जागरूक होना होगा और एचपीवी वैक्सीन अपने बच्चियों को लगाने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा. मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को ओर अधिक प्रभावी बनाने को लेकर ओर केंद्र चिह्नित किया गया है जहां पर भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल के बच्चियों को वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा. इस दौरान डॉ डीपी रमण, बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, दिवानी कुमार, सैमसन कुमार, लेखापाल मनोज कुमार, राकेश रौशन, ब्रह्मदेव कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
सर्वाइवल कैंसर से बचाव को लेकर किशोरियों को लगाया गया वैक्सीन
सर्वाइवल कैंसर से बचाव को लेकर किशोरियों को लगाया गया वैक्सीन
