शहर में बढ़ रहे मोटरसाइकिल की चोरी

मधेपुरा : शहर में बढ़ रहे मोटरसाइकिल की चोरी के उद्भेदन करने के लिए एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गयी. बुधवार को एसआइटी चीफ सह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुअनि ब्रह्मदेव पंडित के नेतृत्व में पुसअनि संतोष […]

मधेपुरा : शहर में बढ़ रहे मोटरसाइकिल की चोरी के उद्भेदन करने के लिए एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गयी. बुधवार को एसआइटी चीफ सह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुअनि ब्रह्मदेव पंडित के नेतृत्व में पुसअनि संतोष कुमार दीक्षित सअनि सुभाष चंद्र सिंह सअनि अरुण कुमार सिंह के साथ मधेपुरा थाना की कमांडो विकास कुमार नीतीश कुमार डब्लू कुमार अमरजीत कुमार को दिन के 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक बैंक व उसके आसपास के क्षेत्रों में रहकर गश्ती के लिए प्रतिनियुक्ति किया गया था.

पीएनबी के सामने कर रहे थे, बाइक चुराने का प्रयास : मंगलवार को इस टीम को शाम 4:00 बजे के आसपास जब पंजाब नेशनल बैंक के पास एक गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली. टीम ने वहां पाया कि बैंक के आगे सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास तीन चार लड़के संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं. सादे वर्दी में तैनात टीम ने इन लड़कों की गतिविधि को वाच किया. इसी क्रम में एक लड़का जेब से एक चाबी निकाल कर खड़ी मोटरसाइकिल के लॉक को खोलने का प्रयास करने लगा यह देख कर जब उक्त पुलिसकर्मी उसकी ओर बढ़ा तो वह एक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस के द्वारा दौड़कर व घेर कर उसे पकड़ा गया.
जबकि बाजार में लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर इसके तीन साथी भागने में सफल हो गये. पूछताछ करने पर गिरफ्तार लड़के ने अपना नाम बदल – बदल कर बताने लगा पूछताछ के बाद वह अपना नाम राजदीप कुमार तथा अपने साथ के अन्य साथी का नाम ललित कुमार यादव जयकुमार प्रमोद कुमार यादव बताया.
मास्टर की समेत एक बाइक बरामद, निशानदेही पर मिली दो और बाइक : गिरफ्तार लड़के के पास से एक प्लायर एक टी आकार के लोहे का औजार एक मास्टर चाबी के साथ एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जिसका पंजीयन संख्या बीआर 38 ए 7771 की बरामदगी हुई मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में डिक्की से बीआर 43 जे 8216 का ऑनर बुक की छाया प्रति की बरामदगी हुई पकड़ाये लड़के के निशानदेही पर राहुल कुमार व प्रहलाद कुमार को गिरफ्तार किया गया इन लोगों के घर छापामारी कर मोटरसाइकिल का 3 डिक्की, लेयगार्ड,आॅनर बुक की छाया प्रति की बरामदगी हुई पकड़ाई लड़के के ही निशानदेही पर प्रमोद कुमार यादव के घर छापेमारी कर चोरी की दो और मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई तथा प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >