सड़क से लेकर संसद तक क्षेत्र के लिए संघर्ष का परिणाम

मधेपुरा : सड़क से लेकर संसद तक क्षेत्र के लिए संघर्ष का परिणाम सामने आ रहा है. 120 करोड़ की लागत से सिंहेश्वर बाजार में बनने वाले फ्लाई ओवर को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. इस बाबत केंद्रीय मंत्री द्वारा इस आशय की जानकारी दी गयी है. शीघ्र ही शिलान्यास किया जायेगा. सुपौल की […]

मधेपुरा : सड़क से लेकर संसद तक क्षेत्र के लिए संघर्ष का परिणाम सामने आ रहा है. 120 करोड़ की लागत से सिंहेश्वर बाजार में बनने वाले फ्लाई ओवर को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. इस बाबत केंद्रीय मंत्री द्वारा इस आशय की जानकारी दी गयी है. शीघ्र ही शिलान्यास किया जायेगा. सुपौल की सांसद तथा कांग्रेस प्रवक्ता रंजीत रंजन ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन से इस बाबत कार्रवाई करने व इस संबंध में योजना बनाने पर वार्ता हुई थी. इसके आलोक में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया. वहां से एनएच का मामला होने के कारण सड़क परिवहन मंत्रालय में यह मामला आया. केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता तथा संसद में इस सवाल पर लगातार चर्चा का असर हुआ और रिकाॅर्ड समय में ब्रिज को स्वीकृति मिली और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गयी.

एक मई 2017 को डीएम ने भेजा था प्रस्ताव : बिहार के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय उच्च पथ 106 के चौड़ीकरण व पुननिर्माण के क्रम में सिंहेश्वर बाजार भाग में फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग पटना के प्रधान सचिव को प्रस्ताव भेजा है. इसमें डीएम ने कहा है कि राष्ट्रीय उच्च पथ 106 के प्रथम फेज में वीरपुर से उदाकिशुनगंज तक विश्व बैंक संपोषित योजना का कार्य प्रगति पर है. इस सड़क से बाबा सिंहेश्वर नाथ का सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है. उच्च पथ निर्माण को लेकर उक्त सड़क के चौड़ीकरण उपरांत यह दूरी केवल नाम मात्र रह जायेगी.
सिंहेश्वर स्थान में वैसे तो हमेशा मेले सा माहौल रहता है लेकिन साल में दो बार महीने का विख्यात मेला लगता है. यहीं नहीं विभिन्न पर्व व त्योहार के मौके पर सिंहेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और हमेशा एनएच 106 पर भीड़ व जाम लगी रहती है.
फोर लेन होगा फ्लाई ओवर
प्रस्ताव में कहा गया है कि सिंहेश्वर बाजार में घनी आबादी के कारण लगभग सात से आठ सौ मीटर का क्षेत्र जाम से ग्रसित रहता है. इसके कारण राष्ट्रीय उच्च पथ पर निर्बाध रूप से वाहनों के आवाजाही में व्यवधान उत्पन्न हो सकती है. राष्ट्रीय उच्च पथ के हित में सिंहेश्वर बाजार भाग में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण आवश्यक है. यह प्रस्तावित फ्लाई ओवर नारियल विकास बोर्ड से शुरू होकर दुर्गा चौक के बाद नीचे आयेगी. भारी वाहन इस मार्ग से निकल जायेगी. इस संबंध में डीएम ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि सिंहेश्वर बाजार में 1200 मीटर लंबा फोर लेन फ्लाई ओवर ब्रिज, जिसका प्राक्कलन 119.22 करोड़ है. इसे वित्तीय वर्ष 2017-18 की वार्षिक कार्य योजना में इसे जोड़ते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ 106 के चौड़ीकरण व मजबूतीकरा की योजना में जोड़ने के लिए भारत सरकार व विश्व बैंक को विभागीय अनुमोदन भेजने की कृपा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >