डूबने से बालक की मौत

आलमनगर : थाना क्षेत्र के महमूदा निवासी बत्तीस मुनि के दो वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत पानी भरे गढ्ढे में डूबने से हो गयी. इस बाबत मृतक की मां अनु देवी ने बताया कि दोपहर दरवाजे पर मेरा सबसे छोटा लड़का शुभम कुमार खेल रहा था. इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह पानी […]

आलमनगर : थाना क्षेत्र के महमूदा निवासी बत्तीस मुनि के दो वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत पानी भरे गढ्ढे में डूबने से हो गयी. इस बाबत मृतक की मां अनु देवी ने बताया कि दोपहर दरवाजे पर मेरा सबसे छोटा लड़का शुभम कुमार खेल रहा था. इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह पानी भरे गड्ढे में चला गया, जब तक हम लोग दौड़कर बच्चे को गहरे पानी से निकाले व आलमनगर अस्पताल ले गये. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

तीन घर जले, लाखों की क्षति
शंकरपुर में नहीं है दमकल की व्यवस्था
मालूम हो कि नौ पंचायत के इस प्रखंड में लोगों के घर में आग लगने पर आग पर तत्काल काबू पाने के लिए दमकल की व्यवस्था नहीं है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रखंड में दमकल की व्यवस्था को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि से मांग किया गया है, लेकिन इस ओर किसी प्रकार के ध्यान नहीं दिया जा रहा.
वज्रपात से एक घर जला फसल को हुई क्षति
पानी से गेहूं की चमक हो जायेगी खत्म
आंधी – तूफान से ग्वालपाड़ा में मक्के की फसल की आंशिक व गेहूं की फसल को भारी क्षति हुई. किसान बेदानंद ठाकुर ,महेंद्र पासवान, बूदूर सिंह, शंभु सिंह, रंजन यादव, रामलखन यादव, दुष्यंत कुमार उर्फ पिंकु ने बताया कि पानी से गेहूं की चमक खत्म हो जाने से बाजार भाव कम हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >