मधेपुरा : सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा कर उनके आशियाने का रोशन किया जायेगा. इसके लिए विद्युत विभाग कनेक्शन देने के लिए जिले के सभी 13 प्रखंडों के तहत 13 पंचायतों में तीन से पांच अप्रैल तक शिविर का आयोजन करा रही है, ताकि अधिक से अधिक घरों में बिजली पहुंचायी जा सके. इसके लिए इच्छुक परिवार को कागजात उपलब्ध कराना होगा. फिर उन्हें विभाग मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध करायेगी.
तीन से पांच अप्रैल तक 13 प्रखंडों में लगायेगा शिविर
मधेपुरा : सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा कर उनके आशियाने का रोशन किया जायेगा. इसके लिए विद्युत विभाग कनेक्शन देने के लिए जिले के सभी 13 प्रखंडों के तहत 13 पंचायतों में तीन से पांच अप्रैल तक शिविर का आयोजन करा रही है, ताकि अधिक से अधिक घरों में […]

योजना का उद्देश्य
सौभाग्य योजना के तहत जिले के वैसे सभी घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जायेगा, जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 में है. जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में नहीं है, उन्हें बिजली कनेक्शन के लिए 500 रुपया देना पड़ेगा, वह भी 10 आसान किस्तों में यानि प्रत्येक माह बिजली बिल के साथ 50 रुपये 10 माह तक देना होगा.
सरकार कर रही प्रोत्साहित
सौभाग्य योजना के माध्यम से बिजली विभाग बिजली चोरी की शिकायत को भी कम करना चाह रही है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई लोग जानकारी के अभाव में बिजली कनेक्शन नहीं ले सके है. इस योजना के तहत विभाग उनके घर तक पहुंच सुविधापूर्वक उपभोक्ता बनाने का काम कर रही है.
शिविर में आवेदक को केवल अपना नाम, आधार संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा. इसके आधार पर विभाग संबंधित आवेदक के घर पर कनेक्शन की जांच कर एक माह के अंदर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा देगी.
अमित कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग