267 बेरोजगारों को मिला ऑफर लेटर

मेला में 12 कंपनियों ने लिया भाग मधेपुरा : जिला परियोजना समन्वयन इकाई , जीविका मधेपुरा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जीविका मधेपुरा द्वारा रोजगार मेले का बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक डीपीएम अजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार, संकुल स्तरीय संघ के रीमा देवी, […]

मेला में 12 कंपनियों ने लिया भाग

मधेपुरा : जिला परियोजना समन्वयन इकाई , जीविका मधेपुरा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जीविका मधेपुरा द्वारा रोजगार मेले का बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक डीपीएम अजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार, संकुल स्तरीय संघ के रीमा देवी, पूनम देवी, बबीता देवी, बैंक कंसलटेंट आरएस सिंह, राजेंद्र साहु ने किया.
जिला परियोजना प्रबंधक ने जीविका मधेपुरा की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि जीविका गरीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही है. जीविका ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए एक बेहतर प्लेटफाॅर्म उपलब्ध करवाया है. इस मेले में 12 विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया ओर अपना स्टॉल लगाया और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए एक बेहतर रोजगार मुहैया कराया. कार्यक्रम का संचालन आरएस सिंह, विवेक कुमार प्रबंधक संचार, सुजीत कुमार प्रबंधक रोजगार ने किया.
मेला में 1139 युवक-युवतियों ने कराया निबंधन
मेले में विभिन्न कंपनियों के द्वारा 1139 युवक- युवतियों का निबंधन किया गया. जिसमें 267 युवक – युवतियों को ऑफर लेटर देकर रोजगार मुहैया किया गया. इस मेले में जिले से प्रबंधक संचार विवेक कुमार, सुजीत गुप्ता, अनोज कुमार, सामाजिक विकास सौरभ राज, सुफल कुमार झा, मनीष कुमार मुन्ना, दीपक कुमार, गुंजन कुमार, जितेंद्र दास, शहनवाज अहमद, सन्नी कुमार, रवीना कुमारी, सामुदायिक समन्वयक संगीता देवी, रूबी कुमारी, नूतन कुमारी, रानी देवी, सायरा खातून, कम्यूनिटी मोबिलाइजर, मनोज कुमार अरूण कुमार, सेवानंद कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >