गला दबाकर हुई थी किरण की हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार

चौसा : किरण हत्याकांड के दो मुख्य अभियुक्त को थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात में रतन मंडल के घर उनकी पत्नी की लाश एक ट्रंक से थानाध्यक्ष ने बरामद किया था. मृतक महिला रतन […]

चौसा : किरण हत्याकांड के दो मुख्य अभियुक्त को थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड सात में रतन मंडल के घर उनकी पत्नी की लाश एक ट्रंक से थानाध्यक्ष ने बरामद किया था. मृतक महिला रतन मंडल की पहली पत्नी थी. घटना की सूचना मिलते ही किरण के पिता ने दमाद, सास व उनके सौतन पर गला दबाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करवायी.

मंगलवार को थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि किरण के पिता सुभाष मंडल ने हत्या को लेकर तीन को अभियुक्त बनाया था. त्वरित कार्रवाई कर हत्या के दो मुख्य अभियुक्त पति रतन मंडल व सास सकुनतला देवी को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के पिता पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर ओपी अंर्तगत विजय लालगंज निवासी सुभाष मंडल ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी. दमाद ने करीब एक वर्ष पूर्व दूसरी शादी सुलेखा देवी से कर ली. बेटी के साथ दमाद, उसकी सौतन, सास सभी बार-बार मारपीट करते थे. लगभग एक वर्ष से किरण तनाव में रहती थी. सबों ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर दी.
सिंहेश्वर. प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत के तरहा नहर के पास से पुलिस ने 48 बोतल शराब के साथ मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तरहा नहर के पास गत कुछ दिनों में हुई घटना के बाद गश्ती बढ़ा दी गयी है.इसी क्रम में सोमवार की रात्रि पुलिस बला तरहा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था. दौरान पिपरा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रूकने को कहा. बाइक चालक भर्राही ओपी अंतर्गत शिशुआ मुरहो निवासी रणविजय कुमार बाइक को रोकने के बजाय से भगाने लगा, जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया, जिसमें दो कार्टन में 48 बोतल 375 एमएल रॉयल स्टैग के साथ गिरफ्तार कर लिया. मौके पर पुअनि राम निवास चौधरी, पुसअनि दिनेश सिंह, हवलदार परशुराम यादव, अनिल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >