मधेपुरा में वृद्ध की गोली मारकर हत्या
आलमनगर(मधेपुरा) : रतवारा सहायक थाना क्षेत्र के गंगापुर लूटना टोला में सोमवार की देर रात अपराधियों ने वृद्ध महेंद्र मंडल (60) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाबत महेंद्र मंडल के पुत्र दरोगी मंडल ने बताया कि घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बासा पर उनके पिता व मां […]
आलमनगर(मधेपुरा) : रतवारा सहायक थाना क्षेत्र के गंगापुर लूटना टोला में सोमवार की देर रात अपराधियों ने वृद्ध महेंद्र मंडल (60) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाबत महेंद्र मंडल के पुत्र दरोगी मंडल ने बताया कि घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बासा पर उनके पिता व मां प्रत्येक दिन की भांति सोये हुए थे. रात के लगभग डेढ़ बजे एक आदमी मेरे पिता महेंद्र मंडल को जगाने आया व एक आदमी सड़क पर था.
पिता को रास्ता बताने को कहने लगा. रास्ता बताने गये, तो जबर्दस्ती मेरे पिता को धार के पास स्थित पोखर के पास ले गया. वहां धक्का-मुक्की भी हुई. इस बीच मेरी मां भी पीछे से वहां पहुंची, लेकिन गोली की आवाज सुनने पर मेरी मां डरकर भाग गयी. हल्ला करना शुरू किया, जिससे दूसरे बासा पर रह रहे लोग उठ कर आये. स्थानीय लोगों ने महेंद्र मंडल का शव पोखर के पास देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. इस बाबत रतवारा थानाध्यक्ष रणवीर राउत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक परिजनों की ओर से आवेदन
मधेपुरा में वृद्ध…
नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है.
22 मार्च को बेटी की थी शादी
जहां शहनाइयों की आवाज गूंजने वाली थी. वही क्रंदन व चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया है. महेंद्र मंडल के दो लड़के व चार लड़की हैं. महेंद्र को बेटी का हाथ पीला करने का ख्वाब बनकर ही रह गया. महेंद्र की पत्नी रीता देवी के चित्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. बेटी रुदो कुमारी की शादी 22 मार्च को होने वाली थी. इसकी तैयारी पिता महेंद्र मंडल ने कर ली थी.
आलमनगर के रतवारा स्थित गंगापुर लूटना टाेला की घटना
बासा पर से बुलाकर ले गया, पोखर के पास मार दी गोली