मधेपुरा : कैंसर के लगातार इलाज के दौरान डिप्रेशन के शिकार शहर के अजहर कॉलोनी वार्ड नंबर बारह निवासी तनवीर अनवर ने गुरुवार की शाम देशी पिस्टल से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. गोली लगने के तत्काल बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली की आवाज सुनकर परिजन सहित आसपास के लोग दौड़ते हुए
कैंसर से आया…
तनवीर के पास पहुंचा. लोगों ने देखा की तनवीर खून से लतपथ था आनन-फानन में लोगों ने उसको सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सदर थाना के थानाध्यक्ष केबी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर लिया. परिजनों तनवीर को सहरसा ले गये जहां उनकी देर रात मौत हो गयी.
मिला सुसाइड नोट, कहा बीमारी की वजह से हो रही घुटन, खत्म हो गयी है जीने की चाह : परिजनों ने शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर अपने कब्जे में कर लिया है. पुलिस को घटनास्थल से तनवीर अनवर का सुसाइड नोट भी मिला है. तनवीर अनवर ने एसपी के नाम सुसाइड नोट में लिखा है कि वे दस वर्षों से कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित था. उसने कैंसर का ऑपरेशन वर्ष 2005 में कराया था. लेकिन ऑपरेशन के बाद भी वह बीमार रहता था. तनवीर को कैंसर के अलावा थाइराॅइड, सुगर व कॉलस्टॉल भी हो गया था. तनवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह दवा खा-खा कर तंग आ चुका था. वह घुटघुट कर जी रहा था. उसकी जीने की चाह ही खत्म हो गयी थी. उसने अपने पीछे पत्नी नसीहत निशा और एक पुत्री को छोड़ गया है. सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि बरामद अवैध पिस्टल की जांच की जा रही है. तनवीर के पास अवैध पिस्टल कैसे पहुंची इन सारी बिंदुओं की जांच की जा रही है.
