रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर गांव की घटना
खेत में शव देख ग्रामीणों ने दी सूचना
आलमनगर(मधेपुरा) : खापुर मुखिया के भतीजा की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर गांव की है. घटना की जानकारी मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में किसानों ने खेत भ्रमण के दौरान खेत में पड़े शव को देखने के बाद ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद शव को देखने मुखिया मुन्ना कुमार सहित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तो शव की पहचान कृपाल सिंह के पुत्र पवन कुमार (23) के रूप में हुई. घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की रात उनका पुत्र पवन कुमार लगभग साढ़े नौ बजे खाना खाकर सोने जा रहा था कि तभी किसी ने
खापुर मुखिया के…
बुलाया, जिसके कहने पर वो चला गया. रात भर घर नहीं आया. इसके बाद से मोबाइल पर फोन लगाया तो मोबाइल बंद पाया. खोजबीन कर ही रहे थे कि किसी ने एक शव मध्य विद्यालय खापुर के पीछे मकई के खेत में मिलने की बात बतायी. हमलोग घटनास्थल पर गये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस पदाधिकारी गोरी शंकर सिंह, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.
