पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक आज

पल्स पोलियो को जड़ से समाप्त करने की योजना बनायी जायेगी डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय में टास्क फोर्स की होगी बैठक मधेपुरा : 28 जनवरी से एक फरवरी तक पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला टास्क […]

पल्स पोलियो को जड़ से समाप्त करने की योजना बनायी जायेगी

डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय में टास्क फोर्स की होगी बैठक
मधेपुरा : 28 जनवरी से एक फरवरी तक पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक होगी, जिसमें पल्स पोलियो उन्मूलन को सफल बनाने के लिए निर्णय लिया जायेगा. पल्स पोलियो उन्मूलन संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिया जायेगा. इस अभियान को सफल संचालन के लिए कई संस्थानों की मदद लेकर इस अभियान के तहत पल्स पोलियो को जड़ से समाप्त करने का भी योजना बनायी जायेगी. बैठक में इस अभियान के संबंधित सभी पदाधिकारी एवं पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >