तीन जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में है मधेपुरा, सुपौल व सहरसा ईंट भट्ठा मालिकों की कार्यशाला
15 जनवरी से बगैर इ-चलान ईंट का परिवहन होगा अवैध, संबंधित पर होगी कानूनी कार्रवाई
मधेपुरा : बिहार सरकार के खान व भू-तत्व विभाग द्वारा राज्य के ईंट निर्माताओं तथा ईंट भट्ठा मालिकों के लिए इ-चलान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया है. तीन जनवरी व चार जनवरी को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में कार्यशाला होगी. इस बाबत सरकार के अवर सचिव सुशील कुमार द्वारा पत्र जारी कर सभी ईंट भट्ठा मालिकों को सूचना दिया गया है कि 15 जनवरी से सभी ईंट भट्ठों के परियोजनार्थ इ-चलान प्रारंभ करने का निर्णय है.
इसके तहत ईंट भट्ठों पर बने ईंट का परिवहन इ-चलान के माध्यम से ही किया जायेगा. बिना इ-चलान के भट्ठों से निर्मित ईंट का परिवहन अवैध मना जायेगा, और संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
सहरसा, सुपौल व मधेपुरा के लिए तीन जनवरी को सुबह दस बजे से 12 बजे तक कार्यशाला का समय तय किया गया है.
