दो िदनों में मैप तैयार कर दें प्रतिवेदन

दिये निर्देश. डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा मेडिकल कॉलेज निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा जनवरी में पूरा होगा जायेगा निर्माण कार्य मधेपुरा : मधेपुरा में बन रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा हो जायेगा. मंगलवार को डीएम मो सोहैल की […]

दिये निर्देश. डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा

मेडिकल कॉलेज निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा जनवरी में पूरा होगा जायेगा निर्माण कार्य
मधेपुरा : मधेपुरा में बन रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा हो जायेगा. मंगलवार को डीएम मो सोहैल की अध्यक्षता में हो रही समीक्षा बैठक में यह जानकारी प्रोजेक्ट इंजीनियर ने दी. इस बाबत जिला पदाधिकारी ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज की रंगाई और पुताई सही ढंग से करें. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण होने पर शीघ्र पढ़ाई शुरू हो जायेगी. प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा जानकारी दिया गया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जनवरी तक पूर्ण कर ली जायेगी.
झल्लू बाबू सभागार में डीएम ने बैठक में विभिन्न विभाग के पास लंबित उपयोगिता पत्र तथा राशि के मामलों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रतिवेदन पूर्व में भेजा जा चुका है. डीएम द्वारा कहा गया है कि ऐसे सभी राशि को सभी डीडीओ जमा कर दें जिस राशि का उपयोग नहीं है और जो पूर्व से बैंक खातों में रखा हुआ है. उन सभी बैंक खातों की राशि भी जमा कर दें. जिन खाते को डीडीओ बंद करा चुके हैं. वहीं समीक्षा उपरांत डीएम के द्वारा शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित योजना के समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी बीडीओ को आवास व शौचालय का जियो टैग जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए 31 दिसंबर 2017 तक डीएम ने संपूर्ण वार्ड का दस प्रतिशत वार्ड कम से कम घोषित करने का निर्देश दिया वर्तमान में 136 वार्ड ओडीएफ घोषित किया जा चुका है. मानव शृंखला से संबंधित कार्यक्रम का समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ और सीओ तथा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर मैप तैयार कर अनुमंडल स्तर पर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >