प्रेम विवाह करने वाली युवती हुई गिरफ्तार

पलामू के पकड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कहा, 12 दिसंबर को प्रेमी को बुलाकर घर छोड़ा युवती ने कहा 13 दिसंबर को की सिंहेश्वर मंदिर में शादी, ससुराल में रह रही हूं राजीखुशी मधेपुरा : पलामू जिला के एक गांव से आकर मधेपुरा के साहुगढ़ के एक लड़के से प्रेम विवाह करने […]

पलामू के पकड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कहा, 12 दिसंबर को प्रेमी को बुलाकर घर छोड़ा

युवती ने कहा 13 दिसंबर को की सिंहेश्वर मंदिर में शादी, ससुराल में रह रही हूं राजीखुशी
मधेपुरा : पलामू जिला के एक गांव से आकर मधेपुरा के साहुगढ़ के एक लड़के से प्रेम विवाह करने वाले लड़की को सोमवार को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. लड़की के परिजनों द्वारा पलामू के पकड़ी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. इसी आलोक में कार्रवाई की गयी है. हालांकि लड़की ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने की बात कही है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में पलामू जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के सजलीन गांव से भागी युवती को बरामद कर लिया है.
मोबाइल पर हुआ प्यार जीने मरने की कसम खाते हुए हो गये एक. युवती को मधेपुरा प्रखंड क्षेत्र के साहुगढ़ भगवानपुर टोला का निवासी राकेश से मोबाइल पर वार्ता हुई. इस क्रम में दोनों को मोबाइल पर ही प्रेम हुआ. 12 दिसंबर को युवती ने फोन कर राकेश को अपने गांव बुलाया और उसी दिन दोनों गांव से भागकर साहुगढ़ आयी. युवती ने बताया कि 13 दिसंबर को उन दोनों ने सिंहेश्वर मंदिर में शादी कर लिया है और अपने ससुराल में खुशी-खुशी रह रही है. वहीं युवती के पिता ने पकड़ी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. सोमवार को पलामू पुलिस व मधेपुरा पुलिस ने राकेश के घर छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया. हालांकि राकेश को गिरफ्तार नहीं किया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >