मधेपुरा : जिला मुख्यालय के शिवनंदन प्रसाद इंटर स्तरीय विद्यायल परिसर में रविवार को दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित करते हुये जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के डीपीओ मो नसीम अहमद, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के डीपीओ नारद कुमार द्विवेदी ने किया. वहीं पूर्व राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह पर उनके फोटो पर पुष्प अर्पित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग छात्र-छात्रों को संबोधित करते हुये डीपीओ स्थापना ने कहा कि दिव्यांग छात्र छात्रा अपना सर्टिफिकेट बना लें. ताकि सरकारी लाभ मिल सके.
उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे को भी हर सुविधा मिलना चाहिये. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के डीपीओ नारद कुमार द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी पढ़ सकते हैं. दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है. सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए हर वर्षे योजना बनाती है और दिव्यांग तक पहुंचाने का प्रयास करती है. सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ गिरीश कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में पढ़ने का जुनून होता है. इसलिए दिव्यांगों को सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
एसएसए के एआरपी पूनम कुमारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे को पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद निराला ने कहा कि दिव्यांग बच्चे को सरकार द्वारा हर योजना का लाभ मिलेगा. पूर्व राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के जयंती के अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रों ने चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया है.
वहीं विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्रों ने खेल कुद में भाग लिया. कार्यक्रम में बीइओ अवधेश कुमार सिंह, बीआरपी योगेंद्र कुमार, मनीष, कुंदन, अमर, शिक्षक आशीष कुमार प्रधानाध्यापक, रंजन झा प्राचार्य, विमल कुमार भारती, यादव विक्रम, ब्रजेश कुमार, रमेश कुमार रमण, मो शकील प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के मंच संचालन शिक्षक यादव विक्रम कर रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना मधेपुरा एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
