दहेज के खिलाफ एनसीसी कैडेटों ने उठायी आवाज

मधेपुरा : शनिवार को एनसीसी दिवस के पूर्व 17 बिहार बटालियन एनसीसी के अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट ने दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली. यह रैली महाविद्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गों से घुमते हुये महाविद्यालय में ही समाप्त हुई. इस अवसर पर प्राचार्य डा अशोक कुमार ने कहा कि दहेज लेना […]

मधेपुरा : शनिवार को एनसीसी दिवस के पूर्व 17 बिहार बटालियन एनसीसी के अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट ने दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली. यह रैली महाविद्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गों से घुमते हुये महाविद्यालय में ही समाप्त हुई. इस अवसर पर प्राचार्य डा अशोक कुमार ने कहा कि दहेज लेना व देना अपराध है.

जब तक दहेज रूपी दानव को खत्म नहीं किया जा सकता है. एनसीसी कैडेट के द्वारा यह जागरूकता रैली निकालना सराहनीय है. लेफ्टिनेंट गौतम कुमार ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप बन गया. मौके पर प्रो मनोज भटनागर, प्रो विजेंद्र मेहता, प्रो सच्चिदानंद, सचिव कैडेट गोलु कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, रितिका, प्रीति, काजल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >