मधेपुरा : एसबीआइ मुख्य शाखा परिसर में शनिवार को घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को कमांडो ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. कमांडो दस्ता के उदयशंकर व अमन कुमार ने बताया कि काफी देर से दोनों युवक बैंक परिसर में घूम रहा था. पूछताछ की तो उसने कहा कि बैंक के कार्य से वह यहां आया है. जब तलाशी ली तो युवक के जेब से बाइक की चाभी मिली. पूछने पर युवक ने बताया कि वो दोनों बस से यहां आया है. कड़ाई से पूछने पर युवक ने बताया कि वो बाइक से आया है. इस दौरान जब बाइक के कागजात देखकर पूछताछ की तो दोनों जवाब देने में हिचकिचाने लगे. दोनों युवक ने पहले कमांडो को गुमराह करने की कोशिश की.
इस दौरान बैंक परिसर में भीड़ जमा हो गयी. बाद में कमांडो दस्ता ने दोनों युवक व बाइक को जब्त कर थाना लाया. कमांडो हेड विपिन कुमार ने बताया कि कई दिनों से बैंक में अनावश्यक रूप से कुछ लोग घूम रहे हैं. जिसको लेकर शनिवार को बैंक के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया.
