डीएम ने किया पौधरोपण, हरियाली से जुड़ने का दिया संदेश

डीएम ने किया पौधरोपण, हरियाली से जुड़ने का दिया संदेश

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भातु टोला, साहुगढ़ में बचपन संग हरियाली अभियान का उद्घाटन किया गया. डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके प्रति जागरूकता बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए. उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. डीएम ने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >