नयानगर से अध्यक्ष पद के पांच और बराही आनंदपुरा से चार अभ्यर्थियों मैदान में उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्सों में 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और सदस्य पद के सभी अभ्यर्थियों को सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि नयानगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया गया था, जिसमें अध्यक्ष पद के एक अभ्यर्थी अजीत सम्राट ने पर्चा वापस कर लिया. इस तरह नयानगर पैक्स से अध्यक्ष पद के पांच अभ्यर्थी अखिलेश्वर शर्मा को मोतियों के माला, पिंकी देवी प्रथम को ब्लैक बोर्ड, पिंकी देवी द्वितीय को किताब, रमण कुमार सिंह उर्फ रमण कुमार को ईंट व राजू शर्मा को पुल छाप आवंटित किया गया है, जबकि बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद के चार अभ्यर्थी अरविंद महतो को मोतियों के माला, राजेश कुमार को ब्लैक बोर्ड, रीमा कुमारी को किताब तथा सुबोध कुमार को ईंट छाप आवंटित किया गया है. वहीं नयानगर पैक्स से सदस्य पद के कुल 12 तथा बराही आनंदपुरा पैक्स से सदस्य पद के कुल 22 अभ्यर्थियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है, जिसमें बराही आनंदपुरा पैक्स से सुप्रिया भारती का नामांकन रद्द कर दिया गया है. जबकि संतोष कुमार, बेबी देवी व रिसा देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है. जबकि नयानगर पैक्स से अध्यक्ष पद से अजीत सम्राट एवं सदस्य पद से त्रिभुवन शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया है. इस तरह नयानगर से सदस्य पद से 22 एवं बराही आनंदपुरा से सदस्य पद के लिए 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में डटे रहे. इस तरह अब सभी प्रत्याशी अपना – अपना बैनर पोस्टर छपवाकर प्रचार -प्रसार में जूट जायेंगे. आगामी 20 अप्रैल को दोनों पैक्सों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगी.
पैक्स चुनाव में शामिल अध्यक्ष व सदस्य को चुनाव चिन्ह आवंटित
पैक्स चुनाव में शामिल अध्यक्ष व सदस्य को चुनाव चिन्ह आवंटित
