जनगणना को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण

जनगणना को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण

सिंहेश्वर.

जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय सिंहेश्वर में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण बीडीओ ज्योति गामी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिशा- निर्देश दिये गये. प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो अलग- अलग बैचों में संचालित किया जा रहा है. जिसमें प्रत्येक बैच में 50- 50 प्रतिभागी शामिल हैं. प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड के सभा भवन एवं किसान भवन में किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. बीडीओ ने बताया कि जनगणना इस बार दो चरणों में आयोजित की जाएगी. प्रथम चरण द से 31 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा.

द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी. कार्यक्रम में विशेष रूप से आधुनिक डिजिटल तकनीकों पर जोर दिया गया. प्रतिभागियों को एचएलबी के नजरी नक्शे के उपयोग के साथ- साथ एचएलओ ऐप के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके अलावा, उन्हें हैंड्स- ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से एप के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया. ताकि वे फील्ड में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने भी स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि वे इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लें. क्योंकि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है.

मौके पर प्रशिक्षण प्रबंधन संतोष कुमार, नाजिर सर्वेश कुमार सिंह, फील्ड प्रशिक्षक अनिल कुमार, नीलांबर कुमार, ओमप्रकाश कुमार, विक्रम कुमार, प्रशिक्षक दीपक कुमार, शेखर कुमार, कैलाश कुमार झा, तकनीकी सहयोग कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, आकाश कुमार, राजू सरदार, रंजित कुमार, संतोष कुमार राजभर, आईटी सहायक अमित कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >