मुरलीगंज : प्रखंड अंतर्गत नाथपुर पंचायत अंतर्गत सिलका महाराजा स्थान के पास रविवार की देर शाम मकई लदा ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाबत छात्र राजद के जिला महासचिव मुरारी कुमार बताया कि इस सड़क का निर्माण तीन महीने पहले हुआ है और यह क्षतिग्रस्त हो गया. इस तरह का निर्माणकर्ता एजेंसी जिसने इस सड़क के निर्माण में मटेरियल में कटौती करते हुए सड़क का निर्माण करवाया गया. सड़क पर सही मैटल नहीं डाला गया. मटेरियल डालने के उपरांत कभी भी रोलर से उसकी चपाई नहीं की गई और न ही सड़क पर कालीकरण सही ढंग से किया गया.
इसके कारण दुर्घटना आये दिन हो रही है. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि इस दुर्घटना की वजह रघुनाथपुर व कोल्हायपट्टी के बीच बनने वाली सड़क का अभिकर्ता तिलकोरा निवासी नंदन कुमार है. ट्रैक्टर पर तीन किसानों का मकई लदा हुआ था. विजेंद्र शाह, घर प्रताप नगर 40 बोरा, ओम कुमार घर रघुनाथपुर 60 बोरा, संजीत कुमार का 40 बोरा मकई पानी में डूब गया. मौके पर जय नारायण पैक्स अध्यक्ष राजा छात्र जिला महासचिव मुरारी कुमार, रणधीर कुमार, सुरेश यादव, अनिल यादव, गुड्डू यादव, कुमार किशोर, ब्रह्मदेव यादव, छोटू, देवराज, आनंद, दीपक, रोशन राज, रणवीर आदि मौजूद थे.
