इकलौता कमाऊ सदस्य था विलास

चौसा : चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोड़संडा वार्ड नंबर नौ रामचरण टोला निवासी ट्रैक्टर चालक 46 वर्षीय विलास शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार विलास शर्मा अपने परिवार के सबसे जाने माने व्यक्ति में जाने जाते थे. किसी से कोई विवाद नहीं करते थे. मृतक […]

चौसा : चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोड़संडा वार्ड नंबर नौ रामचरण टोला निवासी ट्रैक्टर चालक 46 वर्षीय विलास शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार विलास शर्मा अपने परिवार के सबसे जाने माने व्यक्ति में जाने जाते थे. किसी से कोई विवाद नहीं करते थे. मृतक के पैतृक गांव के लोगों का कहना था कि विलास अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. ट्रैक्टर चला कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

उसकी हत्या हो जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. विलास की पत्नी उमा देवी, उसका 12 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार, पुत्री नीलम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. अपने परिवार को चलाने के लिए हर रोज नवगछिया के किसी धर्मकांटा से सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर से रोज बनमनखी आया-जाया करते थे. शनिवार की संध्या सात बजे रात्रि बनमनखी से ट्रैक्टर लेकर लौटने के क्रम में नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा ओपी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि गोली आगे से चलायी गयी है. जिससे कि विलास शर्मा के सीधे ललाट में आकर गोली लगी व मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

हालांकि विलास मंडल को गोली नहीं लगती तो शायद आगे से गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान हो जाती उनके परिजनों ने बताया जाता है कि विलास शर्मा को पुत्र नहीं है. सिर्फ एक पुत्री है. जिनकी शादी कुछ महीने पहले हो गयी है और उन्हें किसी से कोई विवाद नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >