सड़क के ऊपर से गुजर रही मौत

कुमारखंड : सरकार द्वारा जहां घर-घर बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है. विद्युत विभाग के पदाधिकारी उसे ठेंगा दिखाने में लगे हुए है. समाजवादी नेता भूपेंद्र बाबू की धरती रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या 15 भगवानपुर टोला में घर के ऊपर से जहां हाइटेंशन तार गुजर रहा है. वहीं बांस के खंभे पर […]

कुमारखंड : सरकार द्वारा जहां घर-घर बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है. विद्युत विभाग के पदाधिकारी उसे ठेंगा दिखाने में लगे हुए है. समाजवादी नेता भूपेंद्र बाबू की धरती रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या 15 भगवानपुर टोला में घर के ऊपर से जहां हाइटेंशन तार गुजर रहा है. वहीं बांस के खंभे पर बिजली का तार दौड़ रहा है. बिजली के खंभे से स्थानीय चंद्र मोहन चौधरी के घर से राजकिशोर दास के घर तक बांस के खंभे पर बिजली के तार से विद्युत प्रवाहित हो रहा है.

जिससे भगवानपुर मुहल्ला के पंचायत जदयू अध्यक्ष सुबंधू दास, संतोष , त्रिलोक, राजकिशोर , अरविंद दास, महेंद्र , डबलू दास, योगेंद्र , जीतन, निर्मला, श्याम किशोर महेंद्र यादव, चंदन, संतोष कुमार, मिश्रीलाल , रामचंद्र साह, युगल किशोर , मणिभूषण , गोपी चौधरी, रामचंदर , संजीव कुमार , नूतन, रविंद्र कुमार, मनोज आदि उपभोक्ता बिजली जला रहे हैं. इतना ही नहीं है इस गांव 1980 के दशक में लगे पुराने खंभे पर पुरानी तार में हाइटेंशन के 11 हजार वोल्टे का पावर दौड़ रहा है.

तार के टूटने की घटना दो-तीन बार हो चुकी है. सप्ताह दिन पहले बारिश के दौरान उसी मुहल्ले के अशोक दास के दरवाजे के सामने टूटकर गिर गयी थी. इसके चपेट में आने से अशोक दास के गाय की मौत हो गयी थी. इस संबंध में जदयू पंचायत अध्यक्ष सुबंधू दास, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, उप मुखिया ललिता देवी, मुखिया कुसुमलाल रजक, मनोज झा ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली के चपेट में किसी समय मुहल्ले के बच्चे या बुजुर्ग भी आ सकते हैं. इसके लिए विद्युत विभाग के अभियंता विद्युत कर्मी को कई बार कहा गया है, लेकिन लापरवाह विभाग के लोगों की नींद नहीं टूटती है.

कहते हैं अभियंता
विद्युत अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि रानीपट्टी सुखासन गांव का प्रोजेक्ट द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. शीघ्र ही बांस बल्ले वाले घरों को स्थाई रूप से बिजली खंभा तथा कवर तार लगाने का काम शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >