127 साल का हुआ लंगट सिंह कॉलेज, स्थापना दिवस पर जुटेंगे शिक्षाविद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होगी चर्चा

LS College Foundation Day 2026: मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज का 127वां स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा. परिसर आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन होगा.

LS College Foundation Day 2026: मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय (एलएस कॉलेज) का 127वां स्थापना दिवस शुक्रवार, 3 जुलाई को मनाया जाएगा. समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गुरुवार शाम से ही पूरा कॉलेज परिसर रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से जगमगा उठा, जिसने ऐतिहासिक भवन की खूबसूरती को और निखार दिया.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ऐतिहासिक सभागार में होगा मुख्य समारोह

स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन कॉलेज के आचार्य जेबी कृपलानी सभागार में होगा.

इस अवसर पर “बिहार में शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को गति प्रदान करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

कई प्रमुख अतिथि होंगे शामिल

समारोह की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय करेंगे.

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा) के निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल मौजूद रहेंगे. वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे.

127 वर्षों की गौरवशाली यात्रा

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि लंगट सिंह महाविद्यालय का 127 वर्षों का इतिहास देश के शैक्षणिक पुनर्निर्माण का साक्षी रहा है.

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और भविष्य की नई योजनाओं का अवसर भी है. पिछले एक वर्ष में कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.

स्वागत की सभी तैयारियां पूरी

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि अतिथियों और प्रतिभागियों के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

तैयारियों का जायजा लेने के दौरान प्रो. टीके डे, डॉ. शशिकांत पाण्डेय, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह और संजीव चौधरी सहित कई शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >