इन LPG उपभोक्ताओं को 14 सितंबर के बाद नहीं मिलेगी सब्सिडी, नुकसान से है बचना तो फटाफट कर लें ये काम

LPG Cylinder e-KYC: बिहार के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. 14 सितंबर तक अगर किसी उपभोक्ता ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो उनकी सब्सिडी बंद हो सकती है. पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी बताया जा रहा है.

LPG Cylinder e-KYC: अगर आपके घर में LPG सिलेंडर आता है और आपको सरकार की ओर से सब्सिडी मिलती है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 14 सितंबर की तारीख नजदीक है और इससे पहले ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी रुक सकती है. बिहार में अभी भी लगभग 26.50 लाख घरेलू और उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी बाकी बताया जा रहा है.

कितने उपभोक्ताओं ने कराई ई-केवाईसी?

इस तरह से यह साफ है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पाए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG कनेक्शनों में करीब 86 लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, जबकि लगभग 22.50 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है.

घर बैठे करा सकते हैं ई-केवाईसी

इसे लेकर सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. घर बैठे मोबाइल से ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है. इसके लिए अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप इस्तेमाल करें. ऐसे उज्ज्वला योजना के लाभुकों के लिए साल में एक बार ई-केवाईसी कराना अनिवार्य बताया गया है.

सिर्फ 25 दिनों में गैस की रिफिलिंग

इससे पहले LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर खबर सामने आई थी. उपभोक्ताओं को नया सिलेंडर लेने के लिए 45 दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता अब 25 दिन पूरे होने के बाद ही दोबारा गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे. इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

पहले 45 दिनों में होती थी बुकिंग

पहले की व्यवस्था की बात करें तो, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित था. एक बार सिलेंडर बुक करा लेने के बाद उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब सिर्फ 25 दिनों का ही इंतजार करना पड़ेगा. इसे फैसले से कई परिवारों को राहत मिल सकेगी.

Also Read: विनय कुमार की जगह कौन बनेंगे बिहार के DGP? जानिए रेस में किसके-किसके नाम की है चर्चा और चयन प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >