पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को भी कर लिया खत्म, एक प्रेम कहानी का ऐसे हुआ अंत

Love Story: बिहार के सासाराम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Love Story: बिहार के सासाराम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मुहल्ले में गुरुवार की देर शाम एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृत युवक करगहर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव निवासी अभय पासवान का 17 वर्षीय पुत्र था. जबकि मृत युवती कल्याणपुर गांव निवासी हवलदार पासवान की 16 वर्षीय पुत्री थी.

किराये पर रहकर युवती कर रही थी इंटर परीक्षा की तैयारी

जानकारी के अनुसार, युवती अपने भाई के साथ किराये पर रहकर इंटर परीक्षा की तैयारी कर रही थी. गुरुवार की देर शाम जब उसका भाई कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गया, तभी उसके प्रेमी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली. प्रेमी का मानसिक संतुलन गड़बड़ चल रहा था और वह लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था.

Also Read: बीपीएससी परीक्षा मामले में सुनवाई टली, पटना हाईकोर्ट में अब इस तारीख को होगी बहस

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पर सदर एसडीपीओ एक दिलीप कुमार समेत विभिन्न थानों के पुलिस बल पहुंचे. उसके बाद एसपी रौशन कुमार सहित एफएसएल की टीम पहुंची. इस संबंध में एसपी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >