बेगूसराय में बीपीएससी शिक्षक और शिक्षिका ने मंदिर में रचाई शादी, दोनों अलग-अलग जाति से रखते हैं ताल्लुकात

Love Marriage News: बिहार के बेगूसराय में दो बीपीएससी पास शिक्षकों ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह रचा लिया है. शिक्षक ललन कुमार और शिक्षिका सोनी कुमारी, दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं.

Love Marriage News: बिहार के बेगूसराय में दो बीपीएससी पास शिक्षकों ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह रचा लिया है. शिक्षक ललन कुमार और शिक्षिका सोनी कुमारी, दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं.

शनिवार को दोनों चुपके से जय मंगला गढ़ मंदिर पहुंचे और शादी करने का फैसला किया और मंदिर में शादी कर ली. वहीं, मंदिर प्रशासन को जब इस बात की भनक लगी तो उनलोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया.

स्थानीय लोग और पुजारी की मौजूदगी में हुआ विवाह

जब पुलिस ने दोनों को बैठाकर पूछताछ की तो दोनों बालिग पाए गए और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मंदिर प्रशासन को सौंप दिया, जहां स्थानीय लोगों और पुजारी की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न किया गया.

दूल्हा बने शिक्षक ललन कुमार पहले तो किसी से कुछ बताने से बच रहे थे और अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते थे. लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि हमदोनों एक दूसरे से बचपन से प्यार करते हैं. साथ में पढ़ाई लिखाई भी की.

ये भी पढ़ें: पटना हाइकोर्ट ने नाइजीरियन नागरिक को दी जमानत, अवैध रूप से भारत में किया था प्रवेश

अंतरजातीय विवाह को लेकर दोनों के घर वाले नहीं थे राजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ललन कुमार और सोनी कुमारी एक ही गांव के रहने वाले हैं. लेकिन दोनों की जातियां अलग-अलग है. दोनों एक-दूसरे से बहुत दिनों से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन एक जाती के नहीं होने की वजह से दोनों का परिवार अंतरजातीय विवाह के लिए राजी नहीं था. इसके बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और चुपके-चुपके मंदिर पहुंचकर शादी कर ली.

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ललन कुमार विद्यापति नगर में कार्यरत हैं. प्रेमिका से पत्नी बनी सोनी कुमारी गढ़पुरा प्रखंड में शिक्षिका है.

बीपीएससी परीक्षा के दौरान केंद्र पर छात्रों का हंगामा, शिक्षक पर चोरी करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >