‘हमें बचा लीजिए साहब!’ हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल प्रशासन से मांगी सुरक्षा

Love Marriage Hajipur: हाजीपुर में घर से निकलकर शादी करने का दावा करने वाले प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सुरक्षा की मांग की है. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है.

Love Marriage Hajipur: (गोपाल राय) वैशाली जिले के हाजीपुर से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां घर से निकलकर शादी करने का दावा करने वाले एक युवक और युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. वीडियो में दोनों ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए हाजीपुर पुलिस और जिला प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती ने अपनी पहचान हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, पोखरा मोहल्ला निवासी के रूप में बताई है, जबकि युवक ने खुद को छोटी यूसुफपुर निवासी बताया है. दोनों का दावा है कि वे पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और अपनी मर्जी से घर छोड़कर विवाह किया है.

वीडियो में गुहार लगाते प्रेमी जोड़े

परिवार की असहमति के कारण घर छोड़ने का दावा

वीडियो में युवती ने कहा कि उसने अपने परिजनों को अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन परिवार इस विवाह के पक्ष में नहीं था. युवती का दावा है कि परिवार उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी कर रहा था, जिसके बाद उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया.

सोशल मीडिया पर सुरक्षा की मांग

वीडियो में दोनों ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है और इस फैसले में किसी भी परिवार के सदस्य की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है.

सांकेतिक तस्वीर


पुलिस के संज्ञान लेने की संभावना

प्रेमी जोड़े द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. प्रशासन मामले की परिस्थितियों की जांच कर आवश्यक कदम उठा सकता है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >