लोकसभा चुनाव : मायावती की पार्टी ने बिहार की 5 और सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

लोकसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद अब तीसरे चरण के लिए बिहार की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बसपा ने झंझारपुर, सुपौल, अररिया और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

ये होंगे उम्मीदवार

बहुजन समाज पार्टी ने जिन पांच लोगों को उम्मीदवार बनाया है उनमें झंझारपुर से गुलाब यादव, सुपौल से किरण देवी, अररिया से गौसुल आजम, मो. मधेपुरा से. खगड़िया से अरशद हुसैन और रवि कुमार का नाम शामिल है. यह जानकारी पार्टी के कार्यालय सचिव और प्रदेश कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद खरवार ने दी है. इन पांचों सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा. इससे पहले बसपा ने पहले चरण के लिए चार और दूसरे चरण के लिए पांच उम्मीदवार उतारे थे.

बिहार की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी बसपा

आपको बता दें कि इस बार बहुजन समाज पार्टी बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही है. मायावती की पार्टी ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है. बसपा ने पिछले चुनाव में भी बिहार की सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी.

Also Read: Lok Sabha Poll: कहीं साइकिल तो कहीं टोटो से वोट करने पहुंचे उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >