हमको गोलिये मरवा दें, वो गोली ही मरवा सकते हैं, बाकी कुछ नहीं कर सकते, लालू यादव के बयान पर बोले नीतीश कुमार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के विसर्जन संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो हमको गोलिये मरवा दें, वो गोली ही मरवा सकते हैं, बाकी कुछ नहीं कर सकते.

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के विसर्जन संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो हमको गोलिये मरवा दें, वो गोली ही मरवा सकते हैं, बाकी कुछ नहीं कर सकते. मुख्यमंत्री ने यह बयान लालू यादव के उस बयान पर दिया जिसमें लालू यादव ने कहा है कि हम नीतीश कुमार का विसर्जन करने आये हैं.

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से हंसते हुए कहा कि उनकी बातों पर क्या कहा जाये. लालू जी गोलिये मरबा दे, सबसे अच्छा यही होगा. बाकी कुछ नहीं कर सकते हैं. अगर चाहें तो गोली मरबा सकते हैं. और कुछ नहीं कर सकते हैं. समझ गये न.

पत्रकारों के इस सवाल पर कि कल से लालू प्रसाद भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर रहे हैं, नीतीश बोले कि जाने दीजिये. जिसको जहां जाना है जाये. हम अपना काम कर रहे हैं. जीत हार जनता के हाथ है. हम उसकी चिंता नहीं करते.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >