स्टीमर से लालू यादव ने किया राघोपुर का दौरा, तेजस्वी यादव के काम का लिया जायजा

कच्ची दरगाह में बन रहे छह लेन के पुल का निरीक्षण करने के बाद लालू यादव स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी के उस पार राघोपुर पहुंचे. लालू यादव ने वहां लोगों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों का देखा.

पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने गांव के बाद अब उस इलाके का भ्रमण कर रहे हैं, जहां से वो या उनके पारिवारिक सदस्य चुनाव लड़ते रहे हैं. पहले राबड़ी देवी और अब तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र रहा राघोपुर के लोगों से मिलने रविवार को लालू प्रसाद यादव पहुंचे. इससे पहले राजद अध्यक्ष अपने बेटे और राज्य के पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के काम का जायजा लेने पटना से सीधा कच्ची दरगाह पहुंचे. वहां बन रहे छह लेन के पुल का निरीक्षण करने के बाद लालू यादव स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी के उस पार राघोपुर पहुंचे. लालू यादव ने वहां लोगों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों का देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >