'छोटी सोच की राजनीति कर रहे', बंगला खाली करने के मुद्दे पर बरसे तेजस्वी, लालू और मीसा

Lalu Family: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती मंगलवार को पटना लौटे. पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी आवास खाली करने के सवाल पर तेजस्वी यादव और मीसा भारती भड़क गए. तेजस्वी यादव ने कहा, छोटी सोच की राजनीति कर रहे हैं.

Lalu Family: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती मंगलवार को पटना लौटे. लालू प्रसाद के आने से पहले पटना एयरपोर्ट पर भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा के लिए पहुंचे थे. पटना एयरपोर्ट पर लालू परिवार के पहुंचते ही मीडिया ने उनसे राबड़ी आवास को खाली करने और सुरक्षा घटाने को लेकर सवाल किया.

बंगला और सुरक्षा पर तेजस्वी यादव का बयान

मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार के फैसले पर भड़क गए. तेजस्वी यादव ने कहा, राबड़ी देवी जी के स्टेटस पर 2005 से लेकर अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन अचानक से 10 नंबर ही बदल वापस लिया जा रहा है. छोटी सोच, नकारात्मक और घृणा भाव के साथ पूरी राजनीति की जा रही है. मुझे कोई सुरक्षा की जरुरत नहीं है. हमारे लिए सुरक्षा और आवास मुद्दा नहीं है.

अन्य मुद्दों पर क्या बोले तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने अन्य मुद्दों को लेकर यह भी कहा, यहां कोई काम नहीं हो रहा है. भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं. अपराधी बिहार में बेलगाम हो चुके हैं. NEET जैसे परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है. आगे उन्होंने यह भी कहा, बिहार के मंत्रियों को सैलरी नहीं मिल रही है. कोई काम नहीं हो रहा इसलिए ध्यान भटकाने के लिए राजनीति हो रही है.

लालू-मीसा ने कैसे किया रिएक्ट?

लालू प्रसाद की बात करें तो, बंगला खाली करने और सुरक्षा को लेकर उनसे भी सवाल किया गया लेकिन काफी शोर होने की वजह से वह सुन नहीं पाएं. इस दौरान मीसा भारती ने कहा, हमें बंगले से किसी बात का मोह नहीं है. NDA गठबंधन ने अच्छी शुरुआत की है, जो हमें दिखाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने अन्य मुद्दे को लेकर कहा, 12 साल केंद्र में पूरे हो गए लेकिन कोई फैक्ट्री या रोजगार नहीं दिया गया.

जानिए पूरा मामला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 दिनों के अंदर बंगला खाली करने का आदेश मिला था. लेकिन उन्होंने बंगला खाली करने से मना किया था. साथ ही सीएम सम्राट चौधरी को चैलेंज किया था कि फोर्स बुलवाकर बंगला खाली करवा ले. इसके बाद जमकर बयानबाजी चली थी. इसके बाद बिहार सरकार ने लालू फैमिली की सुरक्षा भी घटाने का फैसला लिया था. इसके बाद से मामला और भी गरमाया हुआ है.

Also Read: बिहार में शिक्षकों की समस्याओं का अब जनता दरबार में होगा समाधान, शिक्षा विभाग ने जारी किया SOP

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >