Lalu Yadav Birthday: आमलोगों के बीच से जनसेवक बने लालू, 29 वर्ष के उम्र में पहुंच गए थे संसद

Lalu Yadav Birthday: बिहार की राजनीति में जेपी आंदोलन के बाद कई बड़े नेता देश की संसद तक पहुंचे. मगर, लालू यादव एक ऐसे नेता थे जिनका क्रेज आमलोगों सबसे ज्यादा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण लालू का निराला अंदाज है.

Lalu Yadav Birthday: बिहार की राजनीति में जेपी आंदोलन के बाद कई बड़े नेता देश की संसद तक पहुंचे. मगर, लालू यादव एक ऐसे नेता हैं जिनका क्रेज आमलोगों सबसे ज्यादा है. इसका सबसे बड़ा कारण लालू का निराला अंदाज है. लालू यादव आमलोगों के बीच ठेठ बनकर रहते. इससे लोगों को वो अपने बीच का लगते हैं. 90 की दशक में जब वो बिहार के मुख्यमंत्री बने तो इनकी रैली में हजारों की संख्या में पहुंचते थे. उनके बोलने का मजाकिया अंदाज लोगों को अपने आप अपनी तरफ खिंच लेता. अपने निराले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले लालू आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं.

आपातकाल से बाद सीधे पहुंचे संसद

लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के परिवार में हुआ था. गोपलगंज में अपने गांव से ही उन्होंने स्कूली शिक्षा हासिल की. इसके बाद, उनका नामांकन पटना के बीएन कॉलेज में हुआ. कॉलेज के दिनों में अपनी बातूनी अंदाज के कारण युवाओं में काफी पसंद किये जाते थे. इसी बीच जेपी का आंदोलन हुआ. इससे लालू ने राजनीति में कदम रखा. 1977 में आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव में लालू यादव जीते और पहली बार 29 साल की उम्र में लोकसभा सांसद बनकर पहुंचे. 1990 में वे बिहार के मुख्यमंत्री बने और 1995 में फिर भारी बहुमत से विजयी रहे. 1997 में लालू यादव ने जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल के नाम से नयी पार्टी बना ली थी.

Also Read: Lalu Yadav Birthday: जेपी आंदोलन से निकल किंगमेकर बने लालू यादव, जानें उनकी जीवन से जुड़ी दस बड़ी बातें
मजाकिया अंदाज में कह जाते हैं बड़ी बात

लालू कई बार मजाकिया अंदाज में बड़ी बात कह जाते हैं तो कभी सीधे अपने विरोधी को चुनौती देने से नहीं डरते. हालांकि, लालू यादव के नाम के साथ कथित रूप से देश के कुछ सबसे बड़े घोटाले भी जुड़ गए. इसमें चारा घोटाला और जमीन के बदले नौकरी का मामला प्रमुख है. इसके कारण अभी तक उनके पूरे परिवार को सीबीआई और ईडी के दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >