युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका

कवैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर बहियार से मंगलवार की सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव की पहचान वार्ड नंबर 17 पचना रोड बाइपास चौक निवासी टुनटुन यादव का 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी.

लखीसराय से राजेश कुमार व देव कुमार की रिपोर्ट: जिले के कवैया थाना क्षेत्र के संसार पोखर बहियार से मंगलवार की सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव की पहचान वार्ड नंबर 17 पचना रोड बाइपास चौक निवासी टुनटुन यादव का 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शव का एक पैर पूरी तरह से कटा हुआ है तथा शरीर के कई हिस्सों में तेज धारदार हथियार से वार किया हुआ है, जबकि गले में रस्सी भी लेपेटा हुआ है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है. हत्या का कारण अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही है. वहीं परिजन हत्या का कारण भूमि विवाद बता रहे हैं. विदित हो कि टुनटुन यादव का जमीन को लेकर कई लोगों को विवाद चल रहा था. पुलिस को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >