चलती ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में युवक घायल

सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर

लखीसराय. चलती ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में एक युवक गिरकर घायल हो गया. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर निवासी उमेश राय के पुत्र अक्षय कुमार ने रेलवे प्लेटफार्म से आधा किलोमीटर दूर पूर्वा एक्सप्रेस के पहुंचने पर चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की. जिससे वह गिरकर घायल हो गया. अक्षय के परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये जहां से उसे रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >